पंखे, कूलर, फ्रिज आदि भी हुई खराब, लाखों का आर्थिक नुकसान
बाराबंकी। शनिवार की देर रात गरजना और चमक के साथ हुई बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली सतरिख कस्बे में एक घर पर गिर गई। जिसके डर से पूरा परिवार घर से बाहर निकल आया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही फ्रिज, कूलर पंखे आदि के खराब होने से लाखों का नुकसान हो गया।
सतरिख कस्बे के पूरे भग्गन वार्ड निवासी संदीप यादव परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात एक बजे के बाद तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली उनकी छत पर आ गिरी। घटना के बाद पूरा परिवार डर गया और छत गिरने के आशंका में घर के बाहर भाग खड़ा हुआ। बच्चों और महिलाओं की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद छत और उस पर लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही घर के सामने लगा एक हरा भरा पेड़ भी ़ झुलस गया। घर में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज, टीवी, एलसीडी सहित लाखों के बिजली उपकरण खराब हो गए। घर की बिजली वायरिंग ध्वस्त हो गई। संदीप यादव के छोटे भाई अधिवक्ता बालकृष्ण यादव ने बताया बड़े भाई की छत पर बिजली गिरने से आपस में जुड़े लगभग एक ही परिवार के आधा दर्जन घरों की बिजली वायरिंग सहित सारे उपकरण खराब हो गए हैं।
Earn up to 40% commission per sale—join our affiliate program now! https://shorturl.fm/Pqa7J