दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी पर महिला ने पिया कीटनाशक, हालात नाजुक
घटना मोबादल में कैद कर दूसरे युवक ने पीड़िता पर संबंध बनाने बनाया दबाव
बाराबंकी। एक महिला को निमंत्रण के बहाने लेकर जाकर उसके साथ एक महिला ने अपने ही गैर हिंदू प्रेमी से दुष्कर्म कराया। घटना की रिकाड्रिंग भी वहां मौजूद दूसरे युवक ने मोबाइल में कर ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दूसरे युवक ने भी अपने संबंध बनाने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाया। बदनामी की डर से पीड़िता ने कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया। पीड़िता का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर केरल से लौटे पीड़िता के पति ने आरोपी महिला व दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अंसद्रा थाना में तहरीर देकर एक पति ने बताया कि उसके ही गांव की एक महिला उसकी 35 वर्षीय पत्नी को 06 जून की रात पड़ोसी गांव में दावत के बहाने घर से बुला ले गई थी। हारपुरवा गांव के पास सुनसान जगह पर दो युवक पहले से मौजूद थे। पति को आरेाप है कि जहां महिला के गैर हिंदू प्रेमी ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया, और घटना की रिकाड्रिंग दूसरे वहां मौजूद युवक ने अपने मोबाइल में कर ली। बताया जाता है कि घटना के चार दिन तो दुष्कर्म का आरोप सऊदी चला गया, लेकिन साथी ने पीड़िता पर संबंध बनाने का दबाव बनाया, ऐसा न करने पर दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी। बदनामी की डर से परेशान पीड़िता ने खरपतवार नाशक पीकर जान देने की कोशिश की। स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन पीड़िता को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। केरल में रहकर नौकरी करने वाले पीड़िता पति को घटना की जानकारी मिली तो तत्काल घर वापस पहुंचा। असंद्रा थाने पहुंच कर पीड़िता के पति ने महिला व उसके प्रेमी एवं प्रेमी के दोस्त के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि रविवार की शाम प्रार्थना पत्र मिला है। घटना करीब डेढ़ माह पहले की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में पाए गए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई हर हर हाल होगी।