Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSगर्भवती सहित दो महिलाओं की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

गर्भवती सहित दो महिलाओं की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

  • दोनों महिलाओं के शरीर बताए जा रहे चोट के निशान, पति हिरासत में

बाराबंकी। कुर्सी और सफदरगंज थाना क्षेत्र में दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। कुर्सी क्षेत्र की महिला गर्भवती थी जिसका शव कमरे के अंदर पलंग पर पड़ा मिला, महिला के शरीर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। मृतका के भाई ने कुर्सी से शिकायत कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं सफदरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि सुबह महिला ने मायके में अपनी मां से फोन पर बात कर हत्या करने की आशंका जताई थी। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला की कलाई की नश कटने और पीठ पर चोट के निशान होना बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

कुर्सी थाना क्षेत्र के धरसंडा निवासी नीरज गौतम ने अपनी बहन रुची का विवाह 6 मार्च 2025 को ओदार निवासी सुभाष गौतम के साथ किया था। मृतका के भाई नीरज ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरेाप लगाया है कि विवाह के कुछ दिनों बाद से पति, सास, ससुर, जेठ व जेठानियां दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। रूची दो माह के गर्भ से हो गई फिर भी ससुराल वालों के बर्ताव में कोई फर्क नहीं पड़ा। भाई ने बताया कि रविवार रात को सूचना दी गई उसकी बहन छत के कुढ़े से लटक कर जान दे दी है। जब परिवार के साथ मौके पर पहुंचा तो उसकी बहन का शव कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। मृतका के भाई का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर हत्या की है। उसके चेहरे व गले पर चोट के निशान भी हैं। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग झूठी कहानी गढ़ रहे हैं। इस संबंध में कुर्सी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह कहते हैं कि मृतका के भाई ने तहरीर दी है। प्रथम दृष्टया महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी आरिफ की 24 वर्षीय पत्नी हिना की सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति आरिफ सहित ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मैलारायगंज निवासी मृतका के फूूफू के लड़के रूस्तम ने बताया कि हिना की सुबह छह बजे अपने मायके नौबस्ता, मड़ियांव में मां से फोन पर बात हुई थी। जिसमें हिना ने यहां से बुला ले जाने की गुहार लाने की गुहार लगाई थी। महिला ने अपने मां से आशंका जताई थी यह लोग उसकी हत्या कर देगें। मायके पक्ष के अनुसार सैदनपुर के ग्राम प्रधान की सूचना पर जब हिना की ससुराल पहंचे तो लटके हुए शव की स्थिति देख फांसी लगाने की कहानी मनगढंत लगी। कलाई की नश कटी और पीठ पर जोट के निशान भी महिला के शव पर होना बताया गया। हिना का निकाह डेढ़ साल पहले हुआ था। मृतका के पिता ने तहरीर देकर हत्या पति तथा ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी पति को हिरासत में लेकर घटना को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments