Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

  • मृतका के पिता ने पति, देवर व सास-ससुर पर दर्ज कराया मुकदमा, पति हिरासत में

बाराबंकी। घुंघटेर थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव में एक महिला की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर पहुंचे मायके पक्ष ने लड़की का शव देख पति, देवर, सास व ससुर पर दहेज के लिए गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर घुंघटेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित पति व सास को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

सीतापुर जिले के महमूदाबाद अंतर्गत भरथर निवासी कुशमेश ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री चांदनी का विवाह पिछले वर्ष मई में घुंघटेर के शरीफाबाद निवासी रवि कुमार पुत्र जसवंत के साथ किया था। 24 जुलाई की सुबह ससुराल में चांदनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मामा राकेश कुमार निवासी दखिनगांव घुंघटेर ने बताया कि उनके पास गुरुवार की सुबह पांच बजे कुशमेश ने फोन करके चांदनी की मौत की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर मौत का कारण पूछा तो उसे फांसी लगा कर आत्महत्या करना बताया गया। राकेश ने मृतका के पिता को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने चांदनी का शव को देखा तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची घुंघटेर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता ने पति रवि कुमार, देवर अजय, ससुर जसवंत व सास राम प्यारी के खिलाफ दहेज में एक लाख रूपए तथा सोने की चैन न देने पर गला दबा कर हत्या करने की तहरीर दी है। घुंघटेर पुलिस ने मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति रवि व सास राम प्यारी को हिरासत में लिया है। जबकि देवर व ससुर की पुलिस तलाश कर रही है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments