भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों व प्लेटफार्म पर चोरी व छिनैती को देता था अंजाम
बाराबंकी। राजकीय रेलवे पुलिस बाराबंकी टीम ने गुरूवार को रेलवे यात्रियों से पैसे, बैग, सामान व मोबाइल आदि की चोरी व छिनैती के शातिर आरोपित को बंकी रोड रेलवे आवास से गिरफ्तार किया है। आरेापी के पास से मोबाइल व नगदी बरामद हुई है। जीआरपी ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
जीआरपी पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी अंशू मिश्रा उर्फ पूरन मिश्रा पुत्र कमलाकांत मिश्रा निवासी ग्राम पनेवा पनेई थाना व जनपद महाराजगंज ने पूछताछ में बताया कि चोरी व छिनैती आदि की घटनाओं को अंजाम देने से पहले भीड़भाड़ वाले ट्रेनों को चिन्हित कर चलती ट्रेनो व प्लेट फार्म पर खड़ी ट्रेनों व स्टेशनों से यात्रियों के सामान आदि चोरी कर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।