Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSचाची से अवैध संबंध पर भतीजे ने की थी अरविंद की गला...

चाची से अवैध संबंध पर भतीजे ने की थी अरविंद की गला दबा कर हत्या

  • एक माह बाद स्वाट, सर्विलांस एवं घुंघटेर पुलिस ने किया घटना का राजफाश

  • हत्यारोपित वादी का भतीजा व उसका साथी गिरफ्तार

बाराबंकी। एक माह पूर्व रात में खेत की रखवाली करने गये युवक की गला दबा कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से आलाकत्ल तार व घटना में शामिल मोटर साइकिल बरामद हुई है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम बजगहनी में 21 जून की रात खेत में झोपड़ी के नीचे लेटे 25 वर्षीय अरविंद लोध पुत्र रामपाल निवासी जेजेएम रोड लखनऊ की गला दबा कर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या की पुष्टि हुई थी। अरविंद कई वर्षों से बजगहनी निवासी माता प्रसाद के घर में पर रहता था और पारिवारिक सदस्य के रूप में काम काज करता था। माता प्रसाद गौतम की तहरीर पर घुंघटेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। आखिरकार एक माह चली तफ्तीश के बाद स्वाट, सर्विलास व घुघटेर की संयुक्त पुलिस टीम हत्यारोपियों तक पहुंच गई। 24 जुलाई को घुंघटेर पुलिस ने आरोपित संतोष कुमार पुत्र जानकी प्रसाद व बृजेश कुमार पुत्र मैकूलाल निवासी बजगहनी को जमुआ पुल के पास से गिरफ्तार किया। दोनों की निशांदेही से आलाकत्ल एक बण्डल एल्युमीनियम तार व घटना में शामिल मोटर साइकिल बरामद हुई है।

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपित संतोष व बृजेश
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपित संतोष व बृजेश

चाची से अवैध सबंधों की गई हत्याः गिरफ्तार आरोपित संजय वादी माता प्रसाद का भतीजा है, जो राजगीर का काम करता है, जबकि बृजेश संजय के साथ मजदूरी करता है। पुलिस से पूछताछ में संजय ने बताया कि अरविंद लोध के उसकी चाची के साथ अवैध सबंध थे। दोनों को 18 जून को आपत्तिजनक अवस्था में घर के अंदर देखा था। तभी से संजय ने अरविंद की हत्या करने की योजना बनाई थी। संजय ने साथी वृजेश के साथ मिलकर अरविंद की 21 जून की रात खेत में गला दबा कर हत्या कर दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments