Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSडीजीपी कार्यालय में तैनात सिपाही के घर ताला तोड़ कर चोरी

डीजीपी कार्यालय में तैनात सिपाही के घर ताला तोड़ कर चोरी

बाराबंकी। डीजीपी कार्यालय लखनऊ में तैनात एक सिपाही के बंद घर में चोरों ने ताला तोड़ कर हजारों की गृहस्थी पर हाथ साफ कर दिया। 22 जुलाई को घर वापस आए सिपाही ने घर का ताला टूटा हुआ देखा और अंदर जाने पर चोरी होने की जानकारी हुई। मामले की सूचना सिपाही ने असंद्रा थाने में देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस चोरी के आरोपितों की तलाश में जुट गई है।

असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे दुनिया सिंह का पुरवा निवासी शिव विलास सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग कें सिपाही के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में डीजीपी कार्यालय लखनऊ में तैनात हैं। असंद्रा पुलिस को तहरीर देकर शिव विलास ने बताया कि उसके घर पर ताला बंद था। 22 जुलाई को 11 बजे जब वह अपने घर वापस आया तो उसके दरवाजे का ताला टूटा हुआ पड़ा था। घर के अंदर जाने पर कपड़े, गैस सिलेन्डर एक, पीतल, फूल व स्टीप के बर्तन आदि गृहस्थी का सामान गायब था। शिव विलास ने मामले की जानकारी असंद्रा पुलिस को दी। असंद्रा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी के आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments