Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहाराणा प्रताप स्कूल में बच्चों को दी गई प्राचीन संस्कृति और सभ्यता...

महाराणा प्रताप स्कूल में बच्चों को दी गई प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की जानकारी

  • पुरातत्व विभाग के अभिरूचि कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिताओं में बच्चों ने किया प्रतिभाग

  • प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

बाराबंकी। महाराणा प्रताप इंटर कालेज बरेठी में शुक्रवार को पुरातत्व अभिरूचि कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग की ओर कराया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में प्रश्नोत्तरी, चित्रकला एवं व्याख्यान प्रतियोगिता हुई।

डॉ मनोज कुमार यादव सहायक पुरातत्व अधिकारी लखनऊ के निर्देशन में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंशिका यादव प्रथम, शैलेश यादव द्वितीय तथा चंचल वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में अनुज, रितेश व दिव्यांशी यादव क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देखकर पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर सहायक पुरातत्व अधिकारी ने बच्चों को अपनी संस्कृति व सभ्यता के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत वर्ष सैकड़ों वर्षों तक गुलामी की जंजीरों में जकड़े रहने के बावजूद अपनी संस्कृति व सभ्यता को बरकरार रखे है। इसीलिए कहा गया है कि यूनान-ओ मिश्र-ओ रोमा सब मिट गये जंहा से अब तक, मगर है बाकी नामो निशा हमारा, कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी। इस प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय में मोबाइल छायाचित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें सुरेंद्र कुमार वर्मा, प्रेम कुमार यादव, हिमांशु चतुर्वेदी, बलराम सिंह, राहुल वर्मा, मनीष यादव, आराधना यादव, पारुल सिंह, खुशबू सिंह, शिवानी वर्मा, शालू यादव, अनुराग अभिषेक सहित 800 बच्चों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यालय प्रबन्धक योगेंद्र बहादुर सिंह विसेन ने सभी का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments