-
सात जुलाई की दोपहर कोतवाली नगर के फतहाबाद में गंभीर अवस्था में मिली थी
-
सामूहिक दुष्कर्म के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई थी पुष्टि
बाराबंकी। परिवारीजनों के साथ छह जुलाई को कर्बला का उर्स देखने गई एक मानसिक मंदित युवती को उठा कर ले गए दरिंदें सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे फतहाबाद में छोड़ कर भाग गए थे। गंभीर हालत में दूसरे दिन फतहाबाद के जंगल में मिली युवती को जब तक अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत गई थी। वारदात के गुजरात भागे आरोपितों को स्वाट, सर्विलांस एवं कोतवाली नगर की संयुक्त टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली नगर के एक मुहल्ला निवासी मानसिक मंदित युवती अपनी मां के साथ छह जुलाई की रात बेगमगंज स्थित कर्बला में आयोजित मेला में आई थी, जहां से वह संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। दूसरे दिन सुबह वह फतहाबाद स्थित एक खेत में अचेत अवस्था में पड़ी मिली थी। बताया जाता है कि 108 पर सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने शव की जांच पड़ताल का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम में सामूहिक दुष्कर्म से हुए रक्तस्राव से मौत होने की पुष्टि हुई थी। बताया जाता है कि नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों का सुराग लगाने के लिए सैकड़ों सीसी फुटेज खंगाले तब जाकर सुराग लगा सका।
अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद त्रिपाठी ने बताया कि वारदात में शामिल जैदपुर के पाठमऊ निवासी राजाराज गौतम, बुधराम रावत और सीताशरण रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजाराम ट्रक चालक है, जो अय्याश किस्म का व्यक्ति है। राजाराम की पत्नी एक वर्ष पहले उसे छोड़ कर चल गई थी। वारदात के बाद बाइक से युवती को फतहाबाद स्थित पार्वती नर्सिंग होम के पास छोड़ दिया गया था। बुधराम व सीताशरण गुजरात भाग गए थे। तीनों को गिरफ्तार कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की धारा में जेल भेजा जा रहा है।



