Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSगुजरात से लौट रहे बहराइच के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

गुजरात से लौट रहे बहराइच के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

  • रामनगर में सरयू बंधा के नाले में मिला शव, संदिग्धता जता रहे परिजन

बाराबंकी। तीन दिन पूर्व गुजरात से बहराइच स्थित अपने घर के लिए बस से निकले एक युवक की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। जिसका शव सोमवार की देर रात रामनगर थाना क्षेत्र में घाघरा पुल के पास एक मार्ग पर बने बंधा के नाले में पड़ा मिला। पुलिस डूबने से युवक की मौत होना बता रही है, वहीं परिजन युवक की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बहराइच के फकरपुर थाना के जनकपुर निवासी हसीब खान के 30 वर्षीय पुत्र वसीम खान गुजरात में एक कंपनी में नौकरी करते थे। चार दिन पूर्व वह घर के लिए बस से निकले थे। जिसके बाद 11 अगस्त की रात वसीम का शव रामनगर थाना में स्थित घाघरा पुल के निकट स्थित तपेहसिपाह मार्ग पर बने बंधा के नाले में पाया गया। मृतक के छोटे भाई चांद बाबू ने बताया कि 11 अगस्त की रात करीब दो बजे रामनगर पुलिस से फोन पर भाई के शव मिलने की जानकारी हुई। चांद बाबू ने मौत पर संदिग्धता जताई है। उनका कहना है कि बस से उसको सीधे बहराइच पहुंचना था ऐसे में वह यहां कैसे और किन हालात में उतरा और पानी में कैसे पहुंचा सभी परिस्थितियां संदिग्धता प्रकट कर रही हैं।

प्रभारी निरीक्षक रामनगर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि वसीम शराब के नशे में था। जब वह रात करीब दस बजे जब वह पानी में पहुंचकर फंस कर चिल्लाने लगा तो कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंचे तभी गश्त कर रही पुलिस भी पहुंची और उसे आगे बढ़ने से रोका लेकिन वह नशे के कारण आगे बढ़ता गया और उस नाले में जिसमें करीब 20 फिट पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। हालांकि बहराइच जाते समय वह यहां कैसे और क्यों उतरा इसका पुलिस पता नहीं लगा सकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments