बाराबंकी। आटा चक्की पर काम रहा एक युवक काटें में दौड़ रहा करंट की चपेट में आने से झुलस गया। गंभीर अवस्था में परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बदोसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवाधाम निवासी राम लखन का 26 वर्षीय पुत्र रोशन लाल 11 अगस्त की रात नौ बजे अपनी आटा चक्की पर काम कर रहा था। इसी दौरान तौल वाले कांटे में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। मरणासन्न अवस्था में परिजन युवक को लेकर सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुचे। स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर बदोसरांय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।