Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसंपत्ति विवाद में पिता की अंत्येष्टि को लेकर दो भाइयों में मारपीट,...

संपत्ति विवाद में पिता की अंत्येष्टि को लेकर दो भाइयों में मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

  • रिश्तेदारों के इंतजार को लेकर बढ़ा विवाद, छोटे बेटे और समर्थकों ने की बड़े भाई से हाथापाई, पुलिस ने संभाला मामला

बाराबंकी। जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के रामपुर (मजरा जमीन हुसैनाबाद) गांव में गुरुवार को पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।

सुबेहा के रामपुर गांव निवासी 85 वर्षीय रामपाल मिश्रा की गुरुवार सुबह घर पर ही मृत्यु हो गई। वह अपने छोटे पुत्र महेंद्र मिश्रा के साथ रहते थे, जबकि बड़े पुत्र संतोष मिश्रा लखनऊ में रहते हैं। मृतक की पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका है।

बताया जा रहा है कि रामपाल मिश्रा ने कुछ समय पूर्व अपनी लगभग पांच बीघा जमीन छोटे पुत्र की पत्नी के नाम कर दी थी, जिससे दोनों भाइयों के बीच पहले से ही संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
पिता के निधन की सूचना मिलने पर बड़ा पुत्र संतोष मिश्रा गांव पहुंचा और अंतिम संस्कार को कुछ महत्वपूर्ण रिश्तेदारों के आने तक रोकने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि छोटे भाई और उसके रिश्तेदारों ने बड़े भाई से हाथापाई की।

सूचना मिलते ही मौके पर पीआरवी पहुंची, लेकिन स्थिति न संभलने पर सुबेहा थानाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया।

सुबेहा थानाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments