Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबहुप्रतिक्षित देवा महोत्सव 8 अक्टूबर से, भव्यता से कराने की तैयारी

बहुप्रतिक्षित देवा महोत्सव 8 अक्टूबर से, भव्यता से कराने की तैयारी

देवा मेला समिति के समिति के संयुक्त सचिव स्व. राजा आनंद सिंह को श्रद्धांजलि

बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में देवा मेला एवं प्रदर्शनी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। संचालन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं समिति सचिव अरुण कुमार सिंह ने किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि देवा मेला-2025 का आयोजन 8 से 17 अक्टूबर तक होगा। इस दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रमों की श्रृखला चलेगी। जिसमें मुशायरा, कवि सम्मेलन, रंगारंग प्रस्तुतियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं और विशेष सांस्कृतिक संस्थाएं शामिल होंगी।

मेला क्षेत्र में होने वाली प्रमुख व्यवस्थाएं

  • सुरक्षा, यातायात, सफाई, पेयजल, प्रकाश और मंच सज्जा हेतु स्थायी व अस्थायी उप-समितियों का गठन।

  • मेलार्थियों के लिए जलपान, विश्राम स्थल, शौचालय व चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करना।

  • आय के प्रमुख स्रोतः पशु-बाजार टेंडर, अस्थायी दुकान/स्टॉल का किराया है इसके अलावा व्यय में मंच सज्जा, टेंट, बिजली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलाकार पारिश्रमिक, प्रचार, सुरक्षा व सफाई शामिल।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेला को पारंपरिक भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजित किया जाए, ताकि दूर-दराज से आने वाले मेलार्थी पूर्ण आनंद ले सकें। बैठक के अंत में समिति के संयुक्त सचिव रहे स्व. राजा आनंद सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments