-
स्वतंत्रता दिवस पर अवैध असलहा रखने के आरोपी को मुख्य अतिथि बनाने और सेल्फी लेने पर एसपी ने की कार्यवाही
-
एक मार्च को बडडूपुर पुलिस ने भेजा था जेल
बाराबंकी। अवैध तमंचा रखने के आरोप में जेल भेजे गए व्यक्ति को ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुर्सी पुलिस के मोमेंटो लेने और मुख्य अतिथि बनाने के बाद उसके साथ सेल्फी खिंचाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी के साथ ली गई सेल्फी की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है, वहीं उमरा चौकी के सभी पुलिस कर्मियों थाने से संबद्ध कर दिया गया है।
कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा निवासी निजाम ऊर्फ नईम पुत्र इब्राहिम को बड्डूपुर पुलिस ने एक मार्च 2025 को धधरा भट्ठे के निकट पुलिया से गिरफ्तार किया था। जिसके पास से पुलिस ने दो कारतूस व एक तमंचा बरामद किया था। इस मामले में बड्डूपुर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। कुछ दिनों पहले ही आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया था।




