Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...धूमधाम से मनाई कई...

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…धूमधाम से मनाई कई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

  • लोगों ने घरों सजाई झांकी, की पूजा अर्चना, बांटी मिठाई और प्रसाद

बाराबंकी। शनिवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने भव्य झांकी सजा कर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का आरती एवं पूजा कर भोग लगाया।   भक्तों के द्वारा जगह-जगह भजन कीर्तन, सोहर गीत समेत भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियां सजाई गई। मध्यरात्रि भगवान के प्रकोत्टसव के बाद आतिशबाजी के साथ आरती उतारते हुए लोगों में प्रसाद वितरण किया गया।  नंद के घर आनंद भयो…जय कन्हैया लाल की..हाथी घोड़ा पाल की।

देवा कोतवाली परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य झांकी सजाई गई। जहां पूरी रात भगवान श्रीकृष्ण के भजन होते रहे। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने भक्तों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन कराया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर देवा कोतवाली परिसर में धर्मपत्नी के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर देवा कोतवाली परिसर में धर्मपत्नी के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी

नगर के रसूलपुर में दूधेश्वर महादेवा मंदिर में नन्हे बच्चों ने श्रीकृष्ण-राधा के बाल रूप का मंचन कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

दूधेश्वर महादेव मंदिर रसूलपुर में लीलाओं की मंचन करती बाल कलाकार
दूधेश्वर महादेव मंदिर रसूलपुर में लीलाओं की मंचन करती बाल कलाकार

रिजर्व पुलिस लाइन में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी भी उपस्थिति रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भजन और नृत्य पेश किए। पुलिस परिवार के बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। रिक्रूट आरक्षियों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे। इसी थाना साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। जबकि पारंपरिक तरीके से रखे जाने वाले कृष्ण डोल भक्तों के द्वारा रखा गया। जो कि छठे दिन गांव में घुमाया जाएगा।

 

पुलिस लाइन में भगवान की लीलाओं का नाट‌यमंचन करते कलाकार
पुलिस लाइन में भगवान की लीलाओं का नाट‌यमंचन करते कलाकार
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments