Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपत्नी से विवाद के बाद नदी में कूदा युवक, मिला अचेत

पत्नी से विवाद के बाद नदी में कूदा युवक, मिला अचेत

  • सीएचसी में कराया गया भर्ती, खतरे से बाहर

बाराबंकी। दंपत्ति के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने शनिवार की देर रात नदी में छलांग लगा दी। रात भर हुई तलाश के बाद सोमवार की सुबह अचेत अवस्था में युवक नदी के किनारे पड़ा मिला। जिससे परिजन आनन-फानन में सीएचसी हैदरगढ़ लेकर पहुंचे जहां उसकी हालात सही बताई जा रही है।

सुबेहा थाना के इच्छा का पुरवा मजरे चकौरा निवासी 32 वर्षीय बुधराम रावत का अपनी पत्नी से 24 अगस्त की रात कहासुनी हो गई। नाराज पति रात 11 बजे घर से जाकर गांव के बाहर गोमती नदी में कूद गए। नदी में कूदने की घटना गांव में फैली तो सूचना पुलिस को दी गई। युवक को खोजने के लिए रात भर ग्रामीणों के साथ सुबेहा पुलिस नदी तलहटी पर खाक छानती रही। सुबह सात बजे नदी के दूसरे छोर पर स्थित थाना असंद्रा के गोडियन का पुरवा के ग्रामीणों ने नदी किनारे पानी में अचेत अवस्था में पड़े युवक को नाव से दूसरे छोर से गांव की ओर लाया गया। बेहोशी की हालत में उसको सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सुबेहा थानाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह का कहना है कि युवक अब वह स्वस्थ हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments