-
चोरी के मामलों में था वांछित, दर्ज एक दर्जन अपराधिक मुकदमे
बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत सिहाली मार्ग पर देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में चोरी के मामले में वांछित ₹15 हजार के इनामी सुनील लोनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।




