Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी...

बाराबंकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी बदमाश की गिरफ्तारी

  • चोरी के मामलों में था वांछित, दर्ज एक दर्जन अपराधिक मुकदमे 

बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत सिहाली मार्ग पर देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में चोरी के मामले में वांछित ₹15 हजार के इनामी सुनील लोनिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से घायल चोरी का आरोपी सुनील लोनिया

पुलिस की गोली लगने गिरफ्तार हुआ घायल बदमाश सुनील लोनिया पुत्र रामबख्श निवासी टेकुवा, थाना मोहम्मदपुर खाला बाराबंकी का निवासी है।

जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा व 01 जिंदा कारतूस, चोरी से सम्बन्धित 1000 नगदी, एक मोटरसाइकिल

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुनील लोनिया ने अपने साथियों के साथ जून 2025 में थाना फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेहटी में एक बड़ी चोरी की थी, जिसके चलते उस पर ₹15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी पर कई थानों में हत्या के प्रयास, चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इससे पहले 21 जून 2025 को हुई मुठभेड़ में उसके दो अन्य साथी – भागी उर्फ पंकज व समर सिंह उर्फ पपली – को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments