उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के अपर सचिव डॉ. दिनेश सिंह की तहरीर पर हुआ मुकदमा
बाराबंकी। देवा-चिनहट रोड स्थित श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार देर रात करीब 11 बजे कोतवाली नगर थाने में यह केस पंजीकृत हुआ।
मुकदमा दर्ज कराने वाले उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के अपर सचिव डॉ. दिनेश सिंह ने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 2023-24 और 2024-25 में विधि संकाय (Law Faculty) की कक्षाएं बिना मान्यता के संचालित कीं।
अयोध्या मंडल के आयुक्त द्वारा की गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि सोमवार तक विश्वविद्यालय को विधि संकाय के संचालन की मान्यता प्राप्त नहीं थी, इसके बावजूद प्रवेश और परीक्षाएं कराई गईं।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुष्टि की है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।