Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसामूहिक विवाह में सात फेरे लेने वाली विवाहिता को दहेज के...

सामूहिक विवाह में सात फेरे लेने वाली विवाहिता को दहेज के लिए छोड़ा मायके, प्रताड़ना का आरोप

  • विदाई के बाद शुरू हुआ उत्पीड़न, पति-सास-ननद पर मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। जनपद के रामनगर क्षेत्र में सामूहिक विवाह में शादी के बंधन में बंधी एक विवाहिता को ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर बुरी तरह पीटकर मायके भेज दिया। पीड़िता की तहरीर पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सामूहिक विवाह में लिए थे सात फेरे: रामनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोजहापुर मजरे गोबरहा निवासी परसादी ने अपनी पुत्री अंकिता का विवाह अक्टूबर 2023 में नवीन सब्ज़ी मंडी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में गांव तेलियानी निवासी बालचंद्र पुत्र छबीले के साथ किया था। शादी के दिन ससुरालियों ने विदाई नहीं कराई और मायके से दोबारा विदाई कराने की बात कही। बाद में 22 अप्रैल 2024 को फिर से विवाह संपन्न कराया गया और विदाई हुई।

दहेज में मांगे पांच लाख, न देने पर मारपीट: विदाई के बाद से ही विवाहिता को कम दहेज लाने का ताना दिया जाने लगा। आरोप है कि पति बालचंद्र, सास छमीला, और ननद रूबी ने अतिरिक्त पांच लाख रुपये नगद की मांग की। जब मांग पूरी नहीं हुई, तो अंकिता के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे लात-घूंसों से पीटा गया, गहने छीने गए, और 14 मई 2024 को जान से मारने की धमकी देकर जबरन मायके छोड़ दिया गया। तब से पीड़िता अपने माता-पिता के घर पर है।

पति के साथ सास व ननद भी नामजद: पीड़िता की तहरीर पर रामनगर कोतवाली में आरोपी पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, और धमकी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही कार्रवाई की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments