Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबहन से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंचे युवक से मारपीट, आरोपी पर...

बहन से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंचे युवक से मारपीट, आरोपी पर मुकदमा

बाराबंकी। थाना असंद्रा क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ और फिर उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि उसके गांव के उमेश उर्फ गोलू यादव काफी समय से उसे फोन कर अश्लील बातें करता था और जब भी वह शौच के लिए घर से बाहर निकलती, तो पीछा करता और छेड़छाड़ करता था।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे पीड़िता शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। जहां आरेापी पहले से घात लगाकर बैठा था। आरोप है कि युवक ने युवती का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गया।

भाई से की गई मारपीट: घटना के बाद पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर उसका भाई आरोपी के घर शिकायत लेकर गया, जहां उमेश और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर असंद्रा पुलिस ने उमेश उर्फ गोलू यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। वहीं, पीड़िता और उसके परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments