Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसाढ़ेमऊ गांव में चोरों ने किया तीन लाख के जेवर व सामान...

साढ़ेमऊ गांव में चोरों ने किया तीन लाख के जेवर व सामान पार

बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के साढ़ेमऊ गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने एक घर के दरवाजे खोलकर भीतर घुसते हुए करीब तीन लाख रुपये मूल्य के जेवर व सामान पार कर दिया। बुधवार सुबह चोरी गए बक्से तालाब किनारे मिले तो पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया।

गांव निवासी रामतीर्थ यादव, जो कैटरिंग का काम करते हैं, मंगलवार रात अपने परिवार संग बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोरों ने घर का दरवाजा खोलकर कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, करधनी, नथुनी, झुमकी, पायल, बिछिया समेत कीमती सामान चुरा लिया।

चोरों ने रामतीर्थ की मां शकुंतला देवी के बक्से से तीन हजार रुपये नकद व अन्य कीमती सामान भी उठा लिया। भोर पहर जब पुत्री आशू देवी नींद से उठी तो उसने घर के दरवाजे खुले देख शोर मचाया। परिजन भीतर गए तो कमरों की स्थिति देखकर चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और सूचना पाकर पीआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खोजबीन में चोरी गए दो बक्से गांव के बाहर गड़रिया ताल के किनारे पड़े मिले।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments