-
मिशन शक्ति के तहत एक दिन की डीएम बनी छात्रा आंचल वर्मा ने एसडीएम रामनगर को किया फोन
बाराबंकी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा आंचल वर्मा ने एक दिन के लिए जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला। जरहरा निवासी किसान की बेटी आंचल वर्मा को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट में बुलाकर डीएम के दायित्वों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी।




