रामपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ नेता जनाब मोहम्मद आज़म ख़ान से रविवार को पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप ने उनके रामपुर स्थित आवास पर मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान अरविंद सिंह गोप ने आज़म ख़ान के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके दीर्घायु एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान पार्टी के भविष्य को लेकर भी सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।

गोप ने पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म से भी भेंट की और उनसे बातचीत के दौरान आज़म ख़ान साहब की रिहाई पर शुभकामनाएं व बधाई दी। मुलाकात का माहौल आत्मीय और सौहार्दपूर्ण रहा।



