Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदीवार गिराने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं व...

दीवार गिराने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं व बच्चों समेत दो दर्जन घायल, दो रेफर

बाराबंकी। जमीन के विवाद ने रविवार दोपहर खूनी रूप ले लिया। बदोसराय थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना बदोसराय के खलसापुर गांव निवासी अखिलेश सोनी अपने घर की एक पुश्तैनी दीवार तोड़ रहे थे, तभी पड़ोसी राजकुमार ने विरोध कर दिया। दोनों पक्षों ने दीवार पर अपना-अपना हक जताना शुरू किया और बात बढ़ते-बढ़ते कहासुनी से मारपीट में बदल गई।

कुछ ही देर में दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़ा कई घंटे तक चला, जिसमें करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में चार वर्ष की बच्ची काजल के अलावा सूरज, राजकुमार, संतोष, राजेश, गीता, दिव्यांशी, नेहा, अनूप, अखिलेश, रवि, गोलू, विमला, किरण और मंजू शामिल हैं।

सूचना पर बदोसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया। जहां से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments