Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाइक को टक्कर मारते हुए खंती में गिरी रोडवेज बस शिक्षक घायल,...

बाइक को टक्कर मारते हुए खंती में गिरी रोडवेज बस शिक्षक घायल, अन्य हादसे में दो की मौत चार घायल

बाराबंकी। जिले में रविवार को हैदरगढ़, लोनीकटरा एवं बदोसरांय थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए जिनका उपचार कराया जा रहा हैं। जिसमें हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस बाइक में टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर एक खंती में जा गिरी। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई, एक शिक्षक घायल हो गया।

अंतिम संस्कार से लौटते समय हादसा
बदोसराय के बिबियापुर मजरे मरौचा निवासी राम सूरत (बाइक चालक) और राम चंद्र टिकैतनगर क्षेत्र में अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। अगानपुर के पास मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में राम सूरत की मौके पर मौत हो गई, जबकि राम चंद्र गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी टिकैतनगर में भर्ती कराया है।

हाईवे पर बोलेरो से टक्कर
खरसतिया निवासी रज्जब अली (55) खेत से घर लौटते समय लखनऊ–सुल्तानपुर हाईवे पर बोलेरो की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी दौरान उनकी बाइक से टकराने पर पप्पू, उनकी पत्नी ज्योति और संदीप भी घायल हो गए। तीनों का हैदरगढ़ सीएचसी में उपचार किया गया, जहां से पप्पू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बस खंती में गिरी, शिक्षक घायल
अमेठी निवासी व शिवरतनगंज थाने के टिकरी प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक वेद प्रकाश पेट्रोल डलवाकर लौट रहे थे। खरसतिया गांव के पास रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और बस हाईवे किनारे खंती में चली गई। बस सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन शिक्षक वेद प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथी को मामूली चोट आई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments