Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसमूह लोन की रिकवरी कर बैंक कर्मचारी ने नहीं जमा कराया पैसा

समूह लोन की रिकवरी कर बैंक कर्मचारी ने नहीं जमा कराया पैसा

  • एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक ने लगाया दो कर्मचारियों पर आरोप, मुकदमा

बाराबंकी। एक्सिस बैंक, बाराबंकी शाखा में केस कॉर्प लिमिटेड के कुछ कर्मचारियों पर समूह लोन ग्राहकों के खातों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। शिकायत में बताया गया है कि ऑफरोल कर्मचारी पुनीत कुमार और जन सेवा केंद्र संचालक सचिन ने मिलकर ग्राहकों के नाम से खाते खोलकर लोन की राशि निकाल ली और किस्त वसूलकर जमा नहीं कराया।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सच्चिदानंद शुक्ला ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया कि पुनीत कुमार ने 60 ग्राहकों के खातों से करीब 9,73.803 रुपये और फील्ड कर्मचारी उत्कर्ष आर्यन ने 18 ग्राहकों के खातों से 44,770 रुपये की धोखाधड़ी की है। आरोपित कर्मचारी लंबे समय से ड्यूटी पर से अनुपस्थित चल रहा है, जिससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

शाखा प्रबंधक के अनुसार थाना धोखाधड़ी के दौरान ग्राहकों को बिना पासबुक या एटीएम कार्ड दिए उनके नाम से खाते खोले गए और रकम निकाली गई। प्रबंधक ने कोतवाली नगर पुलिस से मामले की जांच और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली नगर पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments