Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनिजी अस्पताल में नवजात की मौत, प्रसूता गंभीर, लापरवाही का आरोप

निजी अस्पताल में नवजात की मौत, प्रसूता गंभीर, लापरवाही का आरोप

बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र के सराय बरई स्थित पीएम हॉस्पिटल चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। क्षेत्र के कूड़ा सुखीपुर निवासी रामू ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी की डिलीवरी के दौरान अस्पताल कर्मियों की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई, जबकि प्रसूता की हालत गंभीर बनी हुई है।

रामू ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा के चलते पीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने प्लेटलेट्स की संख्या कम होने की बात कही। बावजूद इसके नर्सों ने सामान्य प्रसव का प्रयास शुरू कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, नर्सों ने जबरन पेट पर दबाव डालकर और प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर डिलीवरी कराने की कोशिश की, जिससे बच्चे की मौत हो गई। बाद में ऑपरेशन की बात कहकर 50 हजार रुपये लिए गए और सर्जरी कराई गई, लेकिन महिला की हालत और बिगड़ गई।

रामू का आरोप है कि अस्पताल में कोई योग्य डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहता और पूरा संचालन केवल नर्सों के भरोसे हो रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर अस्पताल को तत्काल बंद कराने और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित पति ने रात 12 बजे लिखित शिकायत दी थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। महिला का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ स्तर से जांच कराए जाने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments