Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, लाए जाएंगे 1 करोड़ से अधिक बैलेट...

पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, लाए जाएंगे 1 करोड़ से अधिक बैलेट पेपर

  • चार पदों के लिए आठ प्रकार के मतपत्र तैयार, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को सौंपा गया जिम्मा

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी जिलों को उनके मतदाता आंकड़ों के अनुसार बैलेट पेपर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाराबंकी जिले के लिए करीब 1 करोड़ से अधिक बैलेट पेपर दिल्ली से नवंबर में मंगाए जाएंगे, जिसके लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है।

बैलेट पेपरों को दिल्ली से लाने के लिए बदोबस्त अधिकारी अधिकारी चकबंदी को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। उनकी अगुवाई में एक विशेष टीम नवंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली रवाना होगी। टीम में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा बल शामिल होंगे।

इतने लाख बैलेट पेपर बाराबंकी में आएंगेः जिला पंचायत सदस्य के 30.48 लाख, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 28.68 लाख, ग्राम प्रधान के 29.57 लाख एवं ग्राम सदस्य के 12.95 लाख बैलेट पर लाये जाएंगे।
मतपत्रों की सुरक्षित ढुलाई के लिए चार ट्रक और दो बसें लगाई जा रही है। इन्हें 400 से अधिक मजबूत बक्सों में पैक किया जाएगा ताकि रास्ते में कोई क्षति न हो।

मतपत्र छापने की जिम्मेदारी दिल्ली की कंपनी कोः बैलेट पेपरों की छपाई का जिम्मा निर्वाचन आयोग ने दिल्ली की मेसर्स कैपिटल बिजनेस सिस्टम नामक कंपनी को सौंपा है। कंपनी द्वारा तय समयसीमा के भीतर मतपत्र छापकर उन्हें संबंधित जिलों तक सुरक्षित पहुंचाया जाएगा।

लगातार बढ रही मतदाता संख्याः वर्ष 2010में 19,15,880 मतदाता, वर्ष 2015 में 21,13,000 मतदाता, वर्ष 2021में 22,95,695 मतदाता तथा वर्ष 2026 लगभग 24 से 25 लाख मतदाता है। आयोग के अनुसार पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में लगाग 02 लाख मतदाताओं की वृद्धि का अनुमान है। जिससे बैलेट पेपर की संख्या बढ़ाई गई है।

मतपत्र की छपाई का कार्य एजेंसी को सौंप दिया गया है। करीब एक करोड़ मतपत्र नवंबर में दिल्ली से मंगाए जाएंगे। इसमें चार पदों के लिए आठ प्रकार के बैलेट पेपर होंगे। मतपत्र लाने के लिए चकबंदी अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नामित कर दिया गया है।
डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, बाराबंकी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments