Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSएसपी ने देवा मेला में किया फ्लैग मार्च, मिशन शक्ति के तहत...

एसपी ने देवा मेला में किया फ्लैग मार्च, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरुक

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने गुरुवार को देवा मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तैयारियों का जायज़ा लिया।

देवा मेला में फ्लैग मार्च के दौरान दिशा निर्देश देते एसपी अर्पित विजय वर्गीय
देवा मेला में फ्लैग मार्च के दौरान दिशा निर्देश देते एसपी अर्पित विजय वर्गीय

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 आदि की जानकारी देकर जागरूक किया।

पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मेले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। इस मौके पर देवा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments