Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदुष्कर्म व दो हत्याओं के आरोपित का संदिग्ध हालात में मिला शव,...

दुष्कर्म व दो हत्याओं के आरोपित का संदिग्ध हालात में मिला शव, हत्या की आशंका

  • 40 दिन पहले ही जमानत पर जेल से आया था बाहर, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बाराबंकी। 13 साल पहले किशोरी से दुष्कर्म कर उसकी हत्या और 15 माह पहले होटल में एक व्यक्ति की दर्दनाक हत्या के आरोपी युवक का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में चकरोड किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। मृतक कुछ दिनों पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

मृतक भानू का फाइल फोटो

मृतक भानू का फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार, देवा कोतवाली क्षेत्र के मामापुर निवासी भानू यादव (35) गुरुवार की रात घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। शनिवार की सुबह मेला बाईपास से ककरहा रोड के आगे चकरोड किनारे गड्ढे में शव पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई, जो भानू यादव का निकला। शव काला पड़ चुका था।

मामले की सूचना पर सीओ संगम कुमार और कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल ने बताया कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मृतक के पिता रामनरेश यादव ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

इन मामलों में था आरोपित

  • 04 अगस्त 2024 को देवा क्षेत्र के इंदिरा नहर के मामापुर चौराहे स्थित कन्हैया के होटल में अशोक यादव की हत्या कर दी गई थी, जिसमें भानू यादव मुख्य आरोपी था। देवा पुलिस ने घटना के एक सप्ताह बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जहां से वह करीब 40 दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था।

  • भानू यादव वर्ष 2012 में भी किशोरी से दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या के मामले में जेल जा चुका था। बताया जाता है कि इससे पहले उसने मध्य प्रदेश में एक खलासी की हत्या भी की थी।

फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की देवा पुलिस गहराई से जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments