Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम

  • मौती चौकी प्रभारी ने बच्चों को दिए साइबर क्राइम से बचाव के लिए सुझाव

बाराबंकी। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज बरेठी, देवा में गुरुवार को साइबर अपराध (Cyber Crime) के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी माती अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। वे नए-नए तरीकों से लोगों को जाल में फँसाते हैं। उदाहरण देते हुए चौकी प्रभारी ने बताया कि कई बार ठग कॉल कर बताते हैं कि आपके मोबाइल नंबर पर लकी ड्रा में इनोवा कार निकली है। इसके बाद इंश्योरेंस या वन टाइम रोड टैक्स के नाम पर रुपये मांगे जाते हैं। जैसे ही पीड़ित पैसे भेजता है, ठग मोबाइल बंद कर देते हैं। चौकी प्रभारी ने कहा कि बैंक के कर्मचारी कभी भी फोन या संदेश के माध्यम से पासवर्ड, ओटीपी या अकाउंट डिटेल नहीं मांगते। ऐसे कॉल या संदेश से सतर्क रहें।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक योगेंद्र बहादुर सिंह ने भी छात्रों को एक वास्तविक घटना के माध्यम से जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एक बार एक व्यक्ति ने खुद को गोमती नगर निवासी बताते हुए कॉल किया और कहा कि बच्चे की फीस जमा करनी है। उसने क्यूआर कोड मांगा, जिसके बाद ₹50,000 का फर्जी संदेश आया और कॉल कर पैसे वापस करने की बात कही। जब अकाउंट चेक किया गया तो एक रुपये भी नहीं आए थे। इस तरह सावधानी से वे ठगी से बच गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधक योगेंद्र बहादुर सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments