Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWS69वीं विद्यालयी प्रादेशिक कुराश प्रतियोगिता, सहारनपुर मंडल बना चैम्पियन

69वीं विद्यालयी प्रादेशिक कुराश प्रतियोगिता, सहारनपुर मंडल बना चैम्पियन

  • राजकीय इंटर कालेज के आडिटोरियम में आयोजित हुई कुराश प्रतियोगिता

बाराबंकी। राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम, बाराबंकी में आयोजित 69वीं विद्यालयी प्रादेशिक कुराश प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक ओ.पी. त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ, पुस्तक एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।

सांस्कृतिक चरण में कम्पोजिट विद्यालय संदौली की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ भी उत्साहपूर्वक मनाई गई। सभी अतिथियों, अधिकारियों, खेल प्रशिक्षकों व प्रतिभागी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से “वंदे मातरम” का गायन कर कार्यक्रम को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल ने बालक व बालिका दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता मंडल का खिताब अपने नाम किया। वाराणसी मंडल (बालक वर्ग) और मेरठ मंडल (बालिका वर्ग) उपविजेता घोषित किए गए।

विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल योगेंद्र कुमार सिंह ने पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डी.पी. तिवारी, अशोक त्रिपाठी, संतोष कुमार मौर्य, अर्चना पांडेय, अनंत कुमार अस्थाना, तौहीद खान, रितु पाठक सहित अनेक व्यायाम शिक्षक, प्रशिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments