बाराबंकी। महाराणा प्रताप इंटर कालेज बरेठी में 13 नवंबर को नवाचार विषय पर बाल वैज्ञानिकों की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी का हर्षोल्लास आयोजन किया जायेगा। कालेज प्रबंधन ने यह कार्यक्रम बाल दिवस से पूर्व कराने का निर्णय लिया है। जिसके मुख्य अतिथि विकास खंड देवा के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार गौड़ होगें।
विद्यालय के प्रबंधक योगेन्द्र बहादुर सिंह विसेन ने बताया कि प्रदर्शनी में जिसमें एंटी ग्रैविटी मॉडल,पेरिस्कोप, थ्री-डी होलोग्राम , बर्नूली प्रमेय आधारित मॉडल, आर्मेचर, विस्फोटक ज्वालामुखी (इरप्टिंग वॉल्केनो), वायु प्रदूषण नियंत्रण, मॉडलचंद्रयान-3 माँडल,. स्मार्ट सड़क (स्मार्ट रोड), हाइड्रोलिक प्रेसएस्केलेटर मॉडल, लिफ्ट (Elevator) मॉडल, जेसीबी मॉडल, एटीएम मशीन आदि के मॉडल प्रदर्शित किए जायेगें, जिससे छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति विशेष अभिरुचि बढ़ेगी।