Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSविदाई से पहले रहस्यमयी तरीके से गायब हुई दुल्हन

विदाई से पहले रहस्यमयी तरीके से गायब हुई दुल्हन

  • रात भर चलती रहीं रस्में, सुबह दूल्हा हाथ मलता रह गया

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे में बुधवार सुबह एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई, जहां विदाई से ठीक पहले एक दुल्हन रहस्यमयी हालात में अचानक गायब हो गई। पूरी रात शादी की रस्में होने और दूल्हा-दुल्हन के डीजे पर साथ नाचने के बाद सुबह विदाई के वक्त दुल्हन के गायब होने से दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया।

नाचते-गाते पहुंची थी बारात

बंकी कस्बे निवासी बंशी लाल ने अपनी बेटी पल्लवी की शादी ददेर गांव के सुनील कुमार से तय की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार देर शाम बारात धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंची। बारातियों की आवभगत के बाद द्वार पूजा और जयमाल की रस्में पूरी हुईं। देर रात दूल्हा सुनील व दुल्हन पल्लवी ने डीजे पर जमकर डांस कर खुशियां भी मनाईं।

सुबह विदाई से पहले गायब हुई दुल्हन

बुधवार सुबह जैसे ही विदाई की तैयारी शुरू हुई, तभी दुल्हन पल्लवी अचानक गायब हो गई। परिजनों ने आसपास, रिश्तेदारों और मोहल्ले में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घरवालों ने गुमशुदगी की सूचना तुरंत दूल्हे पक्ष को दी, जिस पर सुनील और उसका परिवार सदमे में आ गया।

पुलिस को दी गई सूचना, बारात लौटी खाली हाथ

घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ कर दुल्हन की खोजबीन शुरू की। कई घंटे बीत जाने के बाद भी पल्लवी का कोई पता न चलने पर दूल्हे सुनील कुमार ने नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दी। मजबूरन बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

जमीन गिरवीं रख खरीदे थे गहने

दूल्हे सुनील ने बताया कि वह इस शादी के लिए बेहद उत्साहित था। उसने अपनी तीन बीघा जमीन गिरवीं रखकर करीब ₹1.60 लाख में दुल्हन के लिए गहने खरीदें थे। इसके अलावा बारात में शामिल 90 लोगों के लिए 11 गाड़ियां भी बुक कराई थीं। लेकिन विदाई से पहले ही दुल्हन के गायब हो जाने से वह टूट गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments