-
69वीं नेशनल स्कूल गेम्स टूर्नामेंट (बलिया) में फील्ड ऑफिसर नियुक्त
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग बाराबंकी में कार्यरत व्यायाम शिक्षिका रीतू पाठक को बलिया में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स टूर्नामेंट में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कुश्ती में फील्ड ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया गया है।
रीतू पाठक इससे पूर्व भी कई राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्यालयी प्रतियोगिताओं में विभिन्न जिम्मेदार पदों पर रहकर सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।
गौरतलब है कि रीतू पाठक सीनियर नेशनल खो-खो खिलाड़ी रही हैं तथा नॉर्थ ज़ोन यूनिवर्सिटी में चार बार प्रतिभाग कर चुकी हैं। वर्ष 2022-23 में अंडर-14 टीम की सिलेक्टर, 2022 से अब तक अंडर 17 खो खो सिलेक्टर तथा सीनियर महिला टीम की कोच के रूप में भी उन्होंने उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान की हैं।
रीतू पाठक की इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में शिक्षकों–शिक्षिकाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
ब्लॉक व्यायाम शिक्षक दिलीप तिवारी, मनोज चौधरी, बलराज, विपिन, दिवाकर अवस्थी, शशि सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, डॉ. राकेश सिंह,रजनीश, रमाकांत ,सुनील त्रिपाठी ,सुजीत , अम्बरीष ,लवलेश, नीरज पाण्डेय,अमृत लाल, कुलदीप सिंह, हर्षेंद्र, अनूप अवस्थी, रुद्र प्रताप पाण्डेय , प्रभाकर, मनीष बैसवार, राजेंद्र पाण्डेय , जिला समन्वयक पीयूष श्रीवास्तव एवं पुनीत सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बधाई प्रेषित की।



