Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSचयन वेतनमान को लेकर बीएसए से मिले यूटा जिला अध्यक्ष

चयन वेतनमान को लेकर बीएसए से मिले यूटा जिला अध्यक्ष

बाराबंकी। शिक्षकों को संतोषजनक 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने पर मिलने वाले चयन वेतनमान में हो रही देरी की समस्या को लेकर यूटा जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार शिक्षकों के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक से मिलकर मांग पत्र सौंपा।

 

मांग पत्र में शिक्षकों ने वेतनमान प्रक्रिया को ब्लॉक स्तर से देरी किए जाने की बात कही है और कहा की ऑनलाइन चयन वेतनमान स्वीकृत आदेश निर्गत किए जाने हेतु हैदरगढ़, बंकी, फतेहपुर और कुछ एक ब्लॉक को छोड़कर अधिकांश ब्लॉक चयन वेतनमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर फॉरवर्ड ही नहीं कर रहे हैं काफी संख्या में शिक्षकों के नाम चयन वेतनमान की अहर्य सूची में ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शित ही नहीं हो रहे हैं जिससे शिक्षकों को मिलने वाले चयन वेतनमान में देरी हो रही है l संगठन ने शासन की मंशा के अनुसार चयन वेतनमान स्वीकृत आदेश निर्गत करने की मांग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई हैl मालूम हो कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शासन ने चयन वेतनमान पाने की प्रक्रिया को भ्रष्टाचार से मुक्त रखने तथा पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ऑनलाइन व्यवस्था लागू की है जिसमें एक ही पद पर 10 वर्ष की बेदाग सेवा पूरी करने वाले शिक्षक स्वतः इस श्रेणी में शामिल होकर लाभ प्राप्त कर सकेंl लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है l खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से टाल मटोल कर देरी की जाती हैl वहां तैनात लिपिक कुछ पाने की उम्मीद रखते हैं l जब तक मंशा पूरी नहीं होती कार्य आगे नहीं बढ़ता l अब देखना यह है कि नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समस्या को दूर कर शिक्षकों को मिलने वाले चयन वेतनमान प्रक्रिया में तेजी कैसे लाते हैंl हालांकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर शिक्षकों ने संतोष जताया हैl

मांग पत्र देने वालों मेँ सतेंद्र भास्कर, पूर्णेश प्रताप सिंह, हरेराम पटेल,सुरेन्द्र जायसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, श्रुति बैसवार, साकिब किदवई, चंद्र प्रकाश सिंह,आशीष शुक्ला, शशिराज जायसवाल,राम किशुन बुद्ध,लवलेश यादव, शाहरुख , संदीप गौतम, रामसिंह,अभय सिंह , अरुण वर्मा, विकास वर्मा,सहित दर्जनों शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments