Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहिला थाना व साइबर थाना का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए...

महिला थाना व साइबर थाना का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए कड़े दिशा-निर्देश

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को महिला थाना व साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाने की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश जारी किए।

महिला थाना में हेल्प डेस्क को विशेष निर्देश
एसपी ने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, रजिस्टर और संपूर्ण परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई को प्राथमिकता देने तथा थाने की कार्यशैली को और अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचे फरियादियों की शिकायतें प्राथमिकता से सुनने, रजिस्टर में तत्काल प्रविष्टि करने तथा लंबित प्रकरणों में विशेष रुचि लेकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

साइबर थाना में विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर
एसपी ने साइबर थाने का निरीक्षण दौरान साइबर क्राइम से संबंधित विवेचनाओं को गुणवत्ता पूर्वक और समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने पर जोर दिया गया, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हो। इस दौरान एसपी के साथ सीओ सिटी संगम कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments