Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSकालिका हवेली के कर्मी को पेमेंट मांगने पर दबंग कार सवारों ने...

कालिका हवेली के कर्मी को पेमेंट मांगने पर दबंग कार सवारों ने किया कुचलने का प्रयास, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

  • गोडा के करनैलगंज क्षेत्र का रहना वाला है पीड़ित कर्मी, आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र में होटल कर्मी को भुगतान मांगने पर गाली गलौच करते हुए कार से कुचलने का प्रयास किया गया। गंभीर हालत में पीड़ित को जिला अस्प्ताल से लखनऊ रेफर किया गया है। गोंडा जिले के गुरवलिया, करनैलगंज निवासी पीड़ित विशाल सिंह उर्फ अंकुर ने कोतवाली नगर में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़ित के अनुसार वह वर्तमान में कालिका हवेली धरसनिया, थाना कोतवाली नगर स्थित होटल में कार्यरत है। 13 दिसंबर की रात करीब 2:35 बजे बिना नंबर प्लेट की सफेद कार से आए तीन युवक शराब के नशे में होटल पहुंचे। खाना खाने के बाद भुगतान न करने पर विवाद हुआ। युवकों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए बाद में पैसा देने की बात कही। काफी कहासुनी के बाद अंश शुक्ला नामक व्यक्ति ने किसी अन्य नंबर से ऑनलाइन भुगतान किया, जिसका यूटीआर नंबर भी पीड़ित के पास मौजूद है।

आरोप है कि होटल से निकलते समय अंश शुक्ला व दो अन्य युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और कार आगे बढ़ाई, जिससे पीछे खड़े दूसरे ग्राहक की गाड़ी में जोरदार टक्कर लगी। विरोध करने पर एक युवक ने शीशा खोलकर विशाल का हाथ पकड़ लिया और जान से मारने की नीयत से कार उसके ऊपर चढ़ा दी। जिससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विशाल को उनके साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया। बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दाहिने पैर में दो जगह फ्रैक्चर और सीने में गंभीर चोट की पुष्टि की है।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि इस पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments