-
पीड़ित की पत्नी ने लगाया मोबाइल व नगदी लूटने का भी आरोप
-
न्याय के लिए जहांगीराबाद पुलिस की शरण पहुंची पत्नी व परिवार
बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शुक्रवार रात कुछ महिलाओं सहित करीब एक दर्जन दबंगों मिलकर ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पत्नी ने न्याय के लिए जहांगीराबाद पुलिस से गुहार लगाई है।




