Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSससुराल से लौट रहे युवक को दबंगों ने पीट-पीट कर किया लहूलुहान,...

ससुराल से लौट रहे युवक को दबंगों ने पीट-पीट कर किया लहूलुहान, फूटा सिर, गंभीर हालत में भर्ती

  • पीड़ित की पत्नी ने लगाया मोबाइल व नगदी लूटने का भी आरोप

  • न्याय के लिए जहांगीराबाद पुलिस की शरण पहुंची पत्नी व परिवार

बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शुक्रवार रात कुछ महिलाओं सहित करीब एक दर्जन दबंगों मिलकर ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की पत्नी ने न्याय के लिए जहांगीराबाद पुलिस से गुहार लगाई है।

जिला अस्पताल में भर्ती सुमित कुमार
जिला अस्पताल में भर्ती सुमित कुमार

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर, मजरा बहादुरपुर निवासी रागिनी यादव ने बताया कि उसके पति सुमित कुमार शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे सफीपुर स्थित उसके मायके से कुछ नगदी लेकर घर लौट रहे थे। गांव से दक्षिण लगभग 200 मीटर दूर बिस्कुट फैक्ट्री के पीछे पहले से घात लगाए बैठे नईबस्ती जहांगीराबाद के मल्ला उर्फ हर्षित पुत्र कमलेश, राज पुत्र कमलेश, कमलेश, साहिल पुत्र सादिक अली, सलाहु‌द्दीन उर्फ बेनी पुत्र ननकऊ, अल्वी तथा लक्ष्मीनगर के अमित यादव पुत्र जगदीश प्रसाद, मानसी यादव पुत्री जगदीश प्रसाद, सुन्दारा पत्नी जगदीश प्रसाद, सतीश पुत्र प्यारेलाल व रेनू पत्नी सतीश ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से लैस थे और युवक को मारते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

शोर सुनकर पीड़िता के जेठ ललित मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान जेठ की एचएफ डीलक्स बाइक और घायल युवक की हीरो सुपर मोटरसाइकिल को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर 112 डायल पुलिस दो बार पहुंची, तब तक हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए।

घायल युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें पाई गईं। होश में आने पर घायल ने हमलावरों पर जेब में रखे 29,600 रुपये और मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित की पत्नी ने जहांगीराबाद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाही के लिए तहरीर दिया है। हालांकि देर शाम तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाही नहीं की गई। जहांगीराबाद थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि परिजन थाने आए हैं, उनकी ओर से तहरीर दी जा रही है। जिसके बाद जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments