Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSतृतीय पैरेंट्स काउंसलिंग में शामिल हुए दिव्यांग बच्चे व अभिभावक

तृतीय पैरेंट्स काउंसलिंग में शामिल हुए दिव्यांग बच्चे व अभिभावक

बाराबंकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आज समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के कौशल विकास एवं सशक्तिकरण हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में तृतीय पैरेंट्स काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष भारती (स्पेशल एजुकेटर) एवं प्रमोद कुमार यादव (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय सैदनपुर प्रथम) द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

संतोष भारती ने अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और कल्याण सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने दिव्यांग बच्चों को नियमित रूप से प्राथमिक विद्यालय भेजें, जहाँ उन्हें समावेशी शिक्षा, विशेष शिक्षण सुविधाएँ एवं सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों व अभिभावकों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, उसकी उपयोगिता एवं लाभ, स्मार्ट कार्ड, स्टाइपेंड, मेडिकल असेसमेंट कैंप, इलाज, सहायक उपकरण, ट्राईसाइकिल, ब्लाइंड स्टिक, श्रवण यंत्र तथा PWD स्कीम सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही दिव्यांगता से संबंधित अधिकारों एवं सुविधाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर अध्यापक अब्दुल हादी अंसारी,सरयू प्रसाद, शाहमतुल्ला सहित श्यामलाल , रामकुमार, अनिल , अनीता, जितेंद्र, शबनम, रामा, अब्दुल हसन, मो जावेद, सोनी, रामदीन आदि अभिभावक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments