Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeLucknowगणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने किया पैदल...

गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने किया पैदल गश्त

बाराबंकी। आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस बल के साथ शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रेलवे स्टेशन एवं बस स्टॉप पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहाँ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर पैनी नजर रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल यूपी-112 अथवा नजदीकी थाने को देने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments