Monday, June 15, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSआखिरकार पुलिस को ससुराल में मिला कोर्ट से फरार हत्या आरोपित सूरज,...

आखिरकार पुलिस को ससुराल में मिला कोर्ट से फरार हत्या आरोपित सूरज, गिरफ्तार

  • अपर सत्र एवं न्यायाधीश कोर्ट संख्या 02 से शनिवार को हुआ था फरार

बाराबंकी। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-दो से शनिवार को फरार हुए हत्या आरोपित को पुलिस ने कड़ी मशक्क्त के बाद रविवार दोपहर बाद उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

बताते चलें कि सुबेहा थाना क्षेत्र के अहिरन सरैया मजरे रोहना मीरापुर निवासी सूरज अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं 02 से शनिवार को पेशी पर आया था। बताया जाता है कि अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं 2 राकेश सिंह की अदालत ने सूरज को दोषी माना था, और फैसला भी सुरक्षित कर लिया था। हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर सजा सुनाए जाने की डर से सूरज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके बाद से नगर कोतवाली सहित पूरे जिले की पुलिस फरार सूरज को पकड़ने के लिए जगह जगह नाकाबंदी करके तालाश कर रही थी। शनिवार दोपहर के बाद से लेकर रात भर पुलिस सूरज को पकड़ने के लिए मशक्कत करती रही, आखिरकार रविवार को पुलिस ने सूरज को सुबेहा थाना क्षेत्र से ही उसकी ससुराल जायस गांव से पकड़ लिया।

हत्या के आरोप में पिता और चाचा के साथ था नामजद: बताते चलें कि सूरज सुबेहा थाने में वर्ष 2016 में हत्या के आरोप में पिता मुहरू और चाचा गुड्डू के साथ मुकदमे में नामजद हैं। शनिवार को एडीजे कोर्ट संख्या-दो ने तीनों को दोषी करार दिया। सजा के बिंदु पर नौ फरवरी को सुनवाई होनी है।

डेढ़ से साल से जमानत पर था सूरज: करीब डेढ़ साल से जमानत पर बाहर चल रहा सूरज पेशी पर अदालत पहुंचा था। जैसे ही कोर्ट ने दोष सिद्ध होने पर उसे हिरासत में लेने का आदेश दिया, वह पुलिस और कोर्ट कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना मिलने तक पुलिस की घेराबंदी से पहले ही वह परिसर से निकल चुका था। बताया जा रहा है कि पेशी के दौरान सूरज नशे की हालत में था।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट से फरार आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments