Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSकरणी सेना के महामंत्री अभिनव सिंह सहित फार्च्युनर कार सवार 20 दबंगों...

करणी सेना के महामंत्री अभिनव सिंह सहित फार्च्युनर कार सवार 20 दबंगों पर अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज

  • सपा के दिव्यांग कार्यकर्ता सावन यादव ने लगाया था अपहरण कर असलहे की नोक पर मारने पीटेने का आरोप

  • रामसनेहीघाट पुलिस ने की अनसुनी तो एसपी के आदेश पर हुआ मुकदमा

  • अयोध्या सांसद अवधेश रावत भी पहुंचे थे पीड़ित के घर

बाराबंकी। पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजा राजीव सिंह हड़हा की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सपा नेता शिवपाल यादव के पैर छूने पर करणी सेना के नेता से संबंधित पूराने बयान को जोड़ते हुए सपा कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में कार्यकर्ता के आरोप पर करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह सहित 20 दबंगों पर फार्च्युनर कार से अपहरण कर असलहे के नोक पर मारने पीटने का मुकदमा रामसनेहीघाट कोतवाली में दर्ज किया गया है। यह मुकदमा एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ है। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए अयोध्या सांसद भी उसके आवास पहुचे थे।

ग्राम जेठबनी निवासी सपा कार्यकर्ता सावन यादव पुत्र निर्मल कुमार ने आरोप लगाया है कि 2 फरवरी 2026 को व रामसनेहीघाट के रवि धर्म कांटा पर बैठा था इसी दौरान फॉर्च्यूनर कार यूपी41एएल0005 सहित दो अन्य फॉर्च्युनर कार से आए से दबंगों ने उसे लात घूसों से मारना पीटना शुरु कर दिया। आरोप है कि अभिनव सिंह निवासी बहरेला, नरेंद्र सिंह उर्फ सोनू निवासी तिवारीपुर, उदल सिंह निवासी भरहेमऊ, कौशलेन्द्र सिंह निवासी दान्दूपुर लकड़िया समेत अन्य लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण किया और रामसनेहीघाट बाईपास स्थित प्लाटिंग में ले जाकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा।

आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने युवक के मुंह में बंदूक डालकर जान से मारने की धमकी दी, जूते पर नाक रगड़वाई और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। किसी तरह शोर मचाने पर आरोपी उसे बेहोशी की हालत में वापस रवि धर्मकांटा पर छोड़कर फरार हो गए। होश में आने पर पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।

पीड़ित का कहना है कि यह पूरी घटना राजनीतिक रंजिश के चलते की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ अपहरण, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

बताते चलें कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद भी उसके घर पहुंचे थे। सांसद पुलिस के उच्चाधिकारियों से वार्ता की थी।

 

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रशासन को दी चेतावनी: करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह का भी अभिनव सिंह पर मुकदमा दर्ज करने के बाद रियक्शन आया है, उन्होंने अभिनव सिंह का समर्थन करते हुए पुलिस प्रशासन को चेताया और मुकदमा दर्ज कराने वालों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने वीडियो जारी कर प्रशासन को अभिनव के खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं करने का हिदायत दी, ऐसा होने पर बाराबंकी में डेरा डालाने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि हम नहीं चाहते हैं कि बाराबंकी और यूपी की कानून व्यवस्था हमारे वजह से खराब हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments