-
डेढ़ माह पहले हुई सफदरगंज थाना क्षेत्र के पण्डरा उपकेन्द्र पर हुई चोरी का पुलिस ने किया राजफाश
-
एसडीओ ने 13 ड्रम कापर कंट्रोल केबल चोरी होने का लगाया था आरोप
-
अंतरजनदीय चोरी गिरोह में शामिल चार अन्य आरोपी चल रहे फरार
बाराबंकी। गूगल पर सर्च करते फिर मोटर साइिकल से कुर्सी बेंचने के बहाने रेकी कर विद्युत उपकेन्द्रों पर चोरी करने वाले अंतरजनदीय चोरी गिरोह के पांच आरोपियों को स्वाट, सर्विलांस एवं सफदरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने धर दबोचा। जिनके कब्जे से एक टन विद्युत तार, एक कार, एक पिकप, पांच मोटर साइिकल, नगदी व 20 कुर्सी के साथ चोरी करने में प्रयोग हुए उपकरणों को बरामद किया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने पत्रकारों को पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र में पण्डरा विद्युत उपकेन्द्र दिसंबर माह में बिजली तारों की चोरी हुई थी। जिसका मुकदमा 10 जनवरी को सफदरगंज पुलिस ने एसडीओ राहुल कुमार ओझा की तहरीर पर दर्ज किया गया था। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। इसी क्रम में चल रही तफ्तीश के तहत स्वाट, सर्विलांस एवं सफदरगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 जनवरी को रसौली अण्डर पास से गिरफ्तार पांच लोगों के गिरफ्तार किया, पांच आरोपी अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं।




