Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedएसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल गिरोह का भंडाफोड़, देहरादून से दो गिरफ्तार

एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल गिरोह का भंडाफोड़, देहरादून से दो गिरफ्तार

देहरादून। एसएससी की एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग का शुक्रवार को भंडाफोड़ हो गया। 13 फरवरी 2026 को स्पेशल टास्क फोर्स मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली क्षेत्र से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में नीतीश कुमार पुत्र चंद्रभान गॉड निवासी ग्राम सुरजीपुर, पोस्ट भाटपाररानी, जनपद देवरिया तथा भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चंद्र नैथानी निवासी सरस्वतीपुरम लेन नंबर-4, पोस्ट नाथवाला, जनपद देहरादून शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार चार फरवरी से कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा संचालित एमटीएस भर्ती परीक्षा में सुनियोजित तरीके से नकल कराई जा रही थी। परीक्षा केंद्र महादेव डिजिटल जोन, देहरादून में मास्टर कंप्यूटर लगाकर कंप्यूटर हैकिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल कराए जा रहे थे।

जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने लोकल नेटवर्किंग के जरिए प्रॉक्सी सर्वर सेटअप किया था। रिमोट एक्सेस के माध्यम से परीक्षा प्रणाली में सेंध लगाकर नकल कराई जा रही थी। मौके से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है।

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments