Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमहाशिवरात्री: शिवालयों में उमड़ा भक्तों का हुजूम, ड्रोन से हुई सुरक्षा व्यवस्था...

महाशिवरात्री: शिवालयों में उमड़ा भक्तों का हुजूम, ड्रोन से हुई सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी

  • महोदवा सहित शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

  • भक्तों को जलाभिषेक कराने में पुलिस के छूटे पसीने

बाराबंकी। महाशिवरात्रि पर रामनगर के लोधेश्वर महादेवा, कुंतेश्वर महोदव, औशासनेश्वर सहित पूरे जिले के शिव मंदिरों पर महाकाल के जलाभिषेक के लिए भक्तों का हुजुम उमड़ पड़ा। लोधेश्वर महादेवा के कपाट रात्रि 12 बजे के बाद प्रशासन ने भक्तो के लिए खोल दिए थे। रात से भक्तों की लंबी कतारे लग गई थी। यह सिलसिला रविवार की देर रात तक चलता रहा। भक्तों ने भूतभावन का जलाभिषेक पूजन अर्चन किया और मान मनौती कर सुख समृद्धि की कामना की।

ड्रोन से ली गई लोधेश्वर महादेवा परिसर की तस्वीर
ड्रोन से ली गई लोधेश्वर महादेवा परिसर की तस्वीर

पुलिस प्रशासन ने ड्रोन से की लोधेश्वर महादेवा की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी: महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर पर उमड़ी भीड़ को जलाभिषेक के लिए नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। पूरे दिन पुलिस ने मुश्तैदी से मेले की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत की। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत लोधेश्वर महादेवा में उमड़े हुजूम की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए ड्रोन से निगरानी की गई।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि ड्रोन से हो रही यह रीयल टाइम मॉनिटरिंग सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बना रही है तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित कर रही है।

ड्रोन से ली गई लोधेश्वर महादेवा परिसर की तस्वीर
ड्रोन से ली गई लोधेश्वर महादेवा परिसर की तस्वीर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments