Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसिरौलीगौसपुर क्षेत्र के विद्यालय प्रबंध समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों को दिया...

सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के विद्यालय प्रबंध समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

बाराबंकी। विकास खंड सिरौलीगौसपुर के समस्त विद्यालयों की प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिवों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हाजी वारिस अली शाह डिग्री कॉलेज, बरौलिया में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी फिज़ा मिर्जा एवं कॉलेज के प्रबंधक परवेज़ अली ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय पीठापुर, कित्तूर-2 एवं पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहरी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय महमूदाबाद के विद्यार्थियों ने बाल विवाह भुखमरी राष्ट्रभक्ति आदि विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया l खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले पारुल, नर्गिस, महिमा, प्रियांशी, मोहिनी और शिवानी अन्विका ,शुभम,राधिका,सुमन, दिव्यांशी,तन्मय, विद्वंशी और चंदा आदि बच्चों को सम्मानित किया l

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रबंध समितियों को सशक्त और शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाना

 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन वेद प्रकाश ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंध समितियों को सशक्त बनाना, उनकी कार्यप्रणाली में सुधार लाना तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। वहीं एकेडमिक रिसोर्स पर्सन रश्मि शुक्ला ने भी प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर यूटा जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, उपाध्यक्ष रामपाल, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष दिलीप तिवारी, खुरशेद अली, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन प्रदीप महाजन, श्याम जी, पुष्पेंद्र, नवीन मिश्रा, अमरदीप सिंह ,सुरेंद्र जायसवाल, रमेश चंद्र, मनीष बैसवार, अपर्णा श्रीवास्तव, विकास वर्मा, अभिषेक तिवारी, जीनत सिद्दीकी, मो. रिजवान सहित बड़ी संख्या में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments