Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसीएचसी में खड़ी एंबुलेंस में अचानक लगी लाग से 13 एंबुलेंस जलकर...

सीएचसी में खड़ी एंबुलेंस में अचानक लगी लाग से 13 एंबुलेंस जलकर राख, मची अफरातफरी

  • आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, सीएचसी ने जताई बाहरी स्रोतों से आग लगने की आशंका

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जैदपुर परिसर में रविवार दोपहर करीब तीन बजे खड़ी एंबुलेंसों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक कई एंबुलेंस जलकर राख हो गई। इसकी चपेट में आ गईं, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कुछ एंबुलेंसों को आग की चपेट में आने से पहले वहां से सुरक्षित हटा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

43 एंबुंलेंस खड़ी थी एक साथ परिसर में: घटना के समय अस्पताल परिसर में कुल 43 एंबुलेंस एक साथ खड़ी थीं। आग की तेज लपटों के कारण 13 एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि समय रहते प्रयास कर करीब 30 एंबुलेंस को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सूचना मिलते ही संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

CHC के अधीक्षक डॉ. जगदीश प्रसाद के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी स्रोत से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी लपटें एंबुलेंसों तक पहुंच गईं। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रशासन द्वारा हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments